राजव्यवस्था समसामियिकी 1 (11-Jan-2021)
‘अपने संविधान को जानें’ अभियान
( 'Know your constitution' campaign)

Posted on January 11th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

* केंद्र सरकार जल्द ही देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ‘अपने संविधान को जानें’ नाम से एक अभियान आयोजित करेगी।

 

* इस अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक करना है।

 

* इस संबंध में घोषणा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ‘यद्यपि भारत के अधिकांश लोग संविधान में दिये गए अधिकारों के बारे में जागरूक हैं, किंतु वे अपने कर्तव्यों के बारे में नहीं जानते हैं।

 

* इस अभियान के तहत लोगों को उनके कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जिससे देश का संविधान और अधिक मज़बूत होगा।