कला एवं संस्कृति समसामयिकी 1(19-May-2022)^कन्हेरी गुफाएं^(Kanheri Caves)
Posted on May 19th, 2022
हाल ही में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन ‘कन्हेरी गुफाओं’ में विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।
कन्हेरी गुफाएं (Kanheri caves), मुंबई के पश्चिमी बाहरी इलाके में ‘पूर्ववर्ती सालसेट द्वीप’ पर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में स्थित हैं।
इन गुफाओं में दूसरी से नौवीं शताब्दी ईस्वी तक की अवधि के बीच की घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती हैं।
वे बौद्ध वास्तुकला के ‘हीनयान संप्रदाय’ से संबंधित हैं।
हालांकि, जब महायान बौद्ध धर्म जोर पकड़ रहा था, तब भी इसमें कुछ निर्माण कार्य किए गए थे। उदाहरण: बुद्ध की 5वीं शताब्दी की छवि।
इन गुफाओं की संख्या लगभग 100 है।
विदेशी यात्रियों के यात्रा वृतांतों में ‘कन्हेरी’ का उल्लेख मिलता है। कन्हेरी का सबसे पहले उल्लेख करने का श्रेय 399-411 ईस्वी में भारत-यात्रा पर आए चीनी विद्वान् ‘फाहियान’ को दिया जाता है।
कला एवं संस्कृति समसामयिकी 1(19-May-2022)कन्हेरी गुफाएं(Kanheri Caves)