अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (25-May-2020)^जापान तोक्यो में आपातकाल हटाने को तैयार^(Japan ready to lift emergency in Tokyo)
Posted on May 25th, 2020
एक विशेष सरकारी पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो और चार अन्य प्रान्तों में कोरोना वायरस आपातकाल हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए व्यवसायों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति देकर आपातकाल हटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा गठित पैनल के विशेषज्ञों ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले आपातकाल की स्थिति को समाप्त करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
आबे को संसदीय समितियों से समर्थन मिलने के बाद सोमवार को आधिकारिक तौर पर आपातकाल की स्थिति की समाप्ति की घोषणा करनी है।
निशिमुरा ने कहा कि आपातकाल हटाने का मतलब महामारी का अंत नहीं है।
उन्होंने कहा कि निवारक उपायों और अर्थव्यवस्था को संतुलित करते हुए संक्रमण के अगली संभावित पुनरावृत्तियों को कम करना लक्ष्य है।
आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो सहित जापान के कुछ हिस्सों में आपातकाल की घोषणा की थी।
अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (25-May-2020)जापान तोक्यो में आपातकाल हटाने को तैयार(Japan ready to lift emergency in Tokyo)