दिवस विशेष समसामयिकी 1(21-Sept-2022)^अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस^(International Peace Day)
Posted on September 21st, 2022
विश्व शांति दिवस अथवा 'अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस' प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर' को मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रयास करना एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों तथा विवादों पर विराम लगाना है।
विश्व शांति दिवस, 2022 की थीम 'End racism, Build peace’ है जिसका अर्थ है 'नस्लवाद खत्म करें, शांति स्थापित करें।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व शांति का अर्थ केवल हिंसा न होना ही नहीं है, बल्कि ऐसे समाजों का निर्माण करना है जहाँ सभी को यह अहसास हो कि वे आगे बढ़ सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 में विश्व शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी।
इसके बाद पहली बार वर्ष 1982 में विश्व शांति दिवस मनाया गया था।
वर्ष 1982 से लेकर वर्ष 2001 तक सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया, लेकिन वर्ष 2002 से इसके लिये 21 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई।
दिवस विशेष समसामयिकी 1(21-Sept-2022)अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस(International Peace Day)