दिवस विशेष समसामयिकी 1(25-Nov-2022)
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
(International Day for the Elimination of Violence against Women)

Posted on November 25th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये प्रतिवर्ष 25 नवंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ (International Day for the Elimination of Violence against Women) मनाया जाता है।

 

इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना और महिलाओं को उनके बुनियादी मानवाधिकारों एवं लैंगिक समानता के विषय में जागरूक करना है।

 

महिला अधिकार कार्यकर्त्ताओं द्वारा वर्ष 1981 से प्रतिवर्ष 25 नवंबर को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ने हेतु इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

07 फरवरी, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित किया, जिसमें 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ के रूप में नामित किया गया।

 

इस दिवस का आयोजन ‘मिराबाई बहनों’ (डोमिनिकन गणराज्य की तीन राजनीतिक कार्यकर्त्ता) के सम्मान में किया जाता है, जिन्हें वर्ष 1960 में देश के शासक ‘राफेल ट्रुजिलो’ के आदेश पर बेरहमी से मार दिया गया था।

 

भारत में लैंगिक समानता (gender equality) का सिद्धांत भारतीय संविधान में निहित है,साथ ही महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किये जाने (अनुच्छेद 15) और विधि के समक्ष समान संरक्षण (अनुच्छेद 14) का मूल अधिकार प्राप्त है।

 

महिला सशक्तीकरण से संबंधित प्रमुख सरकारी योजनाएँ इस प्रकार हैं: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना।