दिवस विशेष समसामियिकी 1 (27-Feb-2021)
गुरु रविदास जयंती
(Guru Ravidas Jayanti)

Posted on February 27th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

* 27 फरवरी, 2021 को संत गुरु रविदास की 644वीं जयंती मनाई गई।

 

* गुरु रविदास को रैदास और रोहिदास के नाम से भी जाना जाता है।

 

* गुरु रविदास 14वीं सदी के संत तथा उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन से संबंधित प्रमुख सुधारकों में से एक थे।

 

* हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, माघ माह में पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती मनाई जाती है।

 

* माना जाता है कि गुरु रविदास का जन्म वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में एक मोची परिवार में हुआ था।

 

* ईश्वर के प्रति उनकी आस्था और निष्पक्ष धार्मिक कविताओं के कारण उन्हें प्रमुखता मिली।

 

* उन्होंने अपना पूरा जीवन जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिये समर्पित कर दिया और ब्राह्मणवादी समाज की धारणा का खुले तौर पर विरोध किया।

 

* उनके भक्ति गीतों ने भक्ति आंदोलन पर त्वरित प्रभाव डाला और उनकी लगभग 41 कविताओं को सिखों के धार्मिक ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में शामिल किया गया है, जिन्हें 5वें सिख गुरु अर्जुन देव द्वारा संकलित किया गया था।

 

* उन्होंने जन-जन तक यह संदेश प्रसारित किया कि ‘ईश्वर ने मनुष्य को बनाया है, न कि मनुष्य ने ईश्वर को बनाया है’, इसका अर्थ है कि प्रत्येक मनुष्य के जन्म का कारण ईश्वर है और इसलिये पृथ्वी पर सभी एक समान हैं, अतः किसी भी व्यक्ति के साथ जन्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिये।