अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (21-Apr-2021)
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडेल का निधन
(Former US Vice President Walter Mondale passes away)

Posted on April 21st, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

संयुक्त राज्य अमेरिका के 42 वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले पूर्व अमेरिकी राजनेता, राजनयिक और वकील वाल्टर मोंडेल (Walter Mondale) का निधन हो गया है।

 

​उन्होंने राष्ट्रपति जिमी कार्टर (Jimmy Carter) के अधीन 1977 से 1981 तक उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

 

उन्होंने बिल क्लिंटन (Bill Clinton) के तहत 1993 से 1996 तक जापान में अमेरिकी राजदूत के रूप में भी कार्य किया।