अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(19-Jan-2023)
भारत में पहला ग्लोबल टूरिज्म समिट
(First Global Tourism Summit in India)

Posted on January 19th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के तहत, देश में पहले ग्लोबल टूरिज्म समिट का आयोजन 10 से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य किया जायेगा। 

    

इस ग्लोबल टूरिज्म समिट का आयोजन वैश्विक व्यवसायों, थिंकर्स और पॉलिसी मेकर्स को एक मंच पर लाना है साथ ही भारत में पर्यटन के नए अवसरों की तलाश करना है। 

 

इस समिट का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जायेगा।

 

इस अवसर पर सीआईआई चंडीगढ़ के चेयरमैन राजीव कैला ने कहा, चंडीगढ़ को पड़ोसी राज्यों के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि एकीकृत पर्यटन सर्किट का विकास किया जा सके।

 

ग्लोबल टूरिज्म समिट :

 

इस समिट का आयोजन भारत के पर्यटन मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से 10 से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य आयोजित किया जायेगा।

 

इसके आयोजन से भारत को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा जिससे भारत को ग्लोबल लेवल पर टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके।

 

इस ग्लोबल टूरिज्म समिट के बारें में बताते हुए अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के लिए केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की जाएगी।

 

इसके लिए संभावित घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

 

आयोजन का उद्देश्य :

 

भारत की G20 की अध्यक्षता में इस तरह के ग्लोबल लेवल के आयोजन से भारत में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही ऐसे आयोजनों से देश में विदेशी पर्यटकों को अधिक संख्या में आकर्षित किया जा सकेगा।

 

इसके आयोजन से देश में अधिक मात्रा में रोजगार का सृजन भी होगा।

 

 साथ ही भारतीय पर्यटन क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में 56 बिलियन अमरीकी डालर का योगदान देगा और 140 मिलियन नौकरियां पैदा करेगा।

 

स्वदेश दर्शन 2.0 की शुरुआत :

 

भारत सरकार विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से बुनियादी ढांचे में निवेश कर रही है और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। 

 

इसके संदर्भ में सरकार स्वदेश दर्शन 2.0 नामक योजना शुरू कर रही है जिसकी मदद से पर्यटन स्थलों के सतत और जिम्मेदार विकास पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।