राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (6-Aug-2019)
शिक्षाविद् राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन
(Educationist Rajalakshmi Parthasarathy passes away)

Posted on August 6th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पद्म शेषाद्री बाला भवन (पीएसबीबी) स्कूल समूहों की संस्थापक राजलक्ष्मी पार्थसारथी का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।

 

उनके परिवार में पुत्र वाई जी महेन्द्रन हैं। महेन्द्रन अभिनेता हैं।

 

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

 

शिक्षा के क्षेत्र में उनके अहम योगदान को देखते हुए राजलक्ष्मी को 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह श्रीमती वाईजीपी के नाम से विख्यात थीं। उनके पति दिवंगत वाईजी पार्थसारथी अभिनेता और थिएटर कलाकार थे।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राजलक्ष्मी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी थीं।

 

पलानीस्वामी ने अपने शोक संदेश में कहा,‘‘यह न केवल उनके परिवार के लिए क्षति है बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में और छात्र समुदाय के लिए भी क्षति है। मैं वाई जी महेन्द्रन और उनके परिवार के प्रति दुख व्यक्त करता हूं।’’