व्यक्ति विशेष समसामियिकी 2 (14-Oct-2020)^डॉ. राम मनोहर लोहिया (Dr Ram Manohar Lohia)
Posted on October 15th, 2020
* 12 अक्तूबर, 2020 को समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई।
* राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को ब्रिटिशकालीन भारत में संयुक्त प्रांत के अकबरपुर में हुआ था।
* भारतीय समाजवादी राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में डॉ. लोहिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
* वर्ष 1934 में डॉ. लोहिया भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC) के अंतर्गत एक वामपंथी समूह कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) में शामिल हुए और उन्होंने पार्टी की कार्यकारी समिति में कार्य करने के साथ-साथ उसकी साप्ताहिक पत्रिका का संपादन भी किया।
* उन्होंने ब्रिटेन द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में भारत को शामिल करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया, जिसके कारण उन्होंने 2 बार क्रमशः वर्ष 1939 और वर्ष 1940 में जेल जाना पड़ा।
* इसके बाद वर्ष 1942 और वर्ष 1944–46 में उन्हें ब्रिटिश सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण फिर जेल जाना पड़ा।
* वर्ष 1948 में लोहिया एवं अन्य CSP सदस्य कॉन्ग्रेस से अलग हो गए तथा वर्ष 1952 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य बने, किंतु वर्ष 1955 में कुछ मतभेदों के कारण यह पार्टी भी छोड़ दी।
* वर्ष 1963 में लोहिया लोकसभा के लिये चुने गए और 12 अक्तूबर, 1967 में उनका निधन हो गया।
व्यक्ति विशेष समसामियिकी 2 (14-Oct-2020)डॉ. राम मनोहर लोहिया (Dr Ram Manohar Lohia)