अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (12-Aug-2019)
चक्रवात ‘लेकिमा’ से पूर्वी चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई
(Death toll in East China increased to 44 from typhoon 'Lekima')

Posted on August 12th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

पूर्वी चीन में चक्रवात ‘लेकिमा’ से 11 और लोगों की मौत हो जाने के बाद सोमवार तक इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई।

 

चक्रवात के बाद लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। इससे 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

 

चक्रवात ‘लेकिमा’ शनिवार की दोपहर वेंलिंग शहर पहुंचा । इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भीषण बारिश हुई। यह इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली चक्रवात है।

 

शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन के दो प्रांतों में चक्रवात से 44 लोग मारे गए हैं और 16 लापता हैं। चक्रवात ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।

 

रिपोर्ट में झेजियांग प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि सोमवार को सुबह तक प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 39 हो गई, वहीं नौ लोग लापता हैं।