नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 88

Posted on February 28th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ‘सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियाननिम्नलिखित में से किस राज्य से सम्बंधित है ?

 

(a) राजस्थान

(b) महाराष्ट्र

(c) उत्तरप्रदेश

(d) गुजरात    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में समाचारों में देखी गयी, अस्ताना घोषणा निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है ?

 

(a) बौद्धिक संपदा अधिकार

(b) आदिवासियों के अधिकार

(c) व्यक्तियों की तस्करी का मुकाबला

(d) प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : संयुक्त सैन्य अभ्यास ''सम्प्रीति'' - 2019 निम्नलिखित में से किन किन देशों के मध्य आयोजित किया जाएगा ?

 

(a) भारत - नेपाल

(b) भारत - भूटान

(c) भारत - बांग्लादेश

(d) भारत - म्यांमार

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : चागोस द्वीप समूह विवाद निम्नलिखित में से किन किन देशों के मध्य है ?

 

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका और मालदीव

(b) ब्रिटेन और मॉरिशस

(c) भारत और श्रीलंका

(d) फ़्रान्स और इंडोनेशिया              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : भारत का पहला ऐसा राज्य है जहाँ ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, निम्नलिखित में से कौन सा है ?

 

(a) उत्तराखंड

(b) उत्तरप्रदेश

(c) गुजरात

(d) बंगलुरु      

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : गुजरात में राज्य सरकार के जल संरक्षणसुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियानके दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया गया है।सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान की शुरुआत 1 मई, 2018 को की गई थी।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/sujlam-sufalam-water-conservation-campaign-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : अक्टूबर 2018 में अस्ताना, कजाकिस्तान में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर वैश्विक सम्मेलन ने दुनिया भर में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए एक नई घोषणा का समर्थन किया। घोषणा का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर प्रयासों को पूरा करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर कोई स्वास्थ्य के उच्चतम संभव प्राप्य मानक का लाभ लेने में सक्षम हो।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में 2 से 15 मार्च, 2019 तक बांग्लादेश के तंगेल में दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्याससम्प्रीति” – 2019 संचालित किया जाएगा। यह अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है। यह आठवां अभ्यास होगा। दोनों देश बारी-बारी से से संयुक्त अभ्यास करते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/joint-military-exercise-sampriti-2019-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : चागोस द्वीपसमूह मध्य हिंद महासागर में एक द्वीपसमूह है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिणी हिस्से से लगभग 1,000 मील (1,600 किमी) दूर दक्षिण में स्थित है।19वीं शताब्दी में चागोस मॉरीशस से शासित होता था, जो कि एक ब्रिटिश उपनिवेश हुआ करता था।ब्रिटेन की सरकार इसे ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र या BIOT (British Indian Ocean Territory) के रूप में संदर्भित करती है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/britain-was-ordered-to-evacuate-chagos-islands-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।देहरादून में देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केन्द्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/india-drone-festival-begins-in-doon-in-hindi