नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 212

Posted on September 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ओजोन क्षयकारी पदार्थों के रूप में पहचाने जाने वाले क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग किया जाता है -

  1. प्लास्टिक फोम के उत्पादन में  
  2. कुछ इलेक्ट्रॉनिक घटकों की सफाई में
  3. एरोसोल के डिब्बे में दबाव डालने वाले एजेंट के रूप में

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) I, II और III

(b) केवल II

(c) केवल I और III

(d) केवल II और III

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-1 : (a)

 

व्याख्या : 

  • ओज़ोन-क्षयकारी पदार्थ ऐसे रसायन होते हैं जो पृथ्वी की सुरक्षात्मक ओज़ोन परत को क्षति पहुँचाते हैं। इनमें शामिल हैं: क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), हेलॉनस, कार्बन टेट्राक्लोराइड (CCl4), मिथाइल क्लोरोफॉर्म।
  • CFCs का उपयोग रेफ्रिजरेंट, दबाव देने वाले एजेंट (फोम और एरोसोल कैन) के रूप में और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सफाई में किया गया था। अतः विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : प्लास्टिक प्रदूषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. NGT ने दिल्ली में 50 माइक्रोन से पतले प्लास्टिक बैगों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।  
  2. NGT ने उत्तराखंड में हरिद्वार तक गंगा के समूचे विस्तार में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के विक्रय, प्रयोग तथा भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
  3. NGT ने समूचे नर्मदा एश्चुरी में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के विक्रय, प्रयोग तथा भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि निकटवर्ती अरब सागर क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटा जा सके।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) उपर्युक्त सभी

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : 

  • NGT ने दिल्ली में 50 माइक्रोन से पतले प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अत: कथन 1 सही है।
  • NGT ने उत्तराखंड में गोमुख से लेकर हरिद्वार तक पूरे खंड में प्लास्टिक वस्तुओं की बिक्री, उपयोग और भंडारण पर सामान्य प्रतिबंध जारी किया है। अत: कथन 2 सही है।
  • NGT द्वारा नर्मदा एस्चुरी में प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अत: कथन 3 सत्य नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में अपतानी जनजाति समाचारों में थी, ये तानी नामक एक स्थानीय भाषा बोलते हैं और सूर्य तथा चंद्रमा की पूजा करते हैं। ये अपने भूखंडों पर धान की खेती के साथ-साथ जलीय कृषि का भी कार्य करते हैं। घाटी में धान-मछली उत्पादन की संस्कृति इनके राज्य में एक अनोखी पद्धति है। ये किस राज्य से संबंधित हैं ?

(a) अरुणाचल प्रदेश

(b) महाराष्ट्र

(c) ओडिशा

(d) झारखंड

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : 

  • अरुणाचल प्रदेश में अपतानी जनजाति
  • अपतानी, अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली में निवास करने वाला एक आदिवासी समूह है।
  • वे तानी नामक एक स्थानीय भाषा बोलते हैं और सूर्य एवं चंद्रमा की पूजा करते हैं।
  • वे एक स्थायी सामाजिक वानिकी प्रणाली का पालन करते हैं।
  • ड्री और म्योको उनके प्रमुख त्यौहार हैं। ड्री पर्व में अच्छी फसल और समस्त मानव जाति की समृद्धि के लिये प्रार्थना की जाती है जबकि म्योको में मित्रता और भाई-चारे का उत्सव मनाया जाता है।
  • अपतानी अपनी कृषि भूमि पर धान की खेती के साथ-साथ जलीय कृषि का भी अभ्यास करते हैं। इस घाटी में चावल-मछली की संस्कृति राज्य की एक अनोखी प्रथा है, जहाँ धान की दो फसलों (मिप्या तथा एमोह) और मछली की एक फसल (न्गीही) का साथ-साथ उत्पादन किया जाता है। अत: विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के अंतर्गत सबसे पसंदीदा राष्ट्र (एम.एफ.एन.) का दर्जा दिये जाने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. जब किसी देश को एम.एफ.एन. का दर्जा दिया जाता है तो उसे टैरिफ और कोटा के संदर्भ में श्रेष्ठ दर्जा दिया जाता है।
  2. विश्व व्यापार संगठन किसी देश को एम.एफ.एन. का दर्जा केवल विकासशील देशों को प्रदान करने की अनुमति देता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

सबसे पसंदीदा राष्ट्र (एम.एफ.एन.)

  • व्यापार एवं प्रशुल्क पर सामान्य समझौता (जी.ए.टी.टी.), 1994 के अनुच्छेद 1 के तहत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के सभी सदस्य देशों से अन्य सभी सदस्य देशों (केवल विकासशील देश ही नहीं) को सबसे पसंदीदा राष्ट्र/मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा (या टैरिफ और व्यापार बाधाओं के संबंध में अधिमान्य व्यापार शर्तें) देने की अपेक्षा की जाती है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • तद्नुसार, मारकेश समझौते, जिसके तहत डब्ल्यू.टी.ओ. की स्थापना हुई, में अपने प्रवेश के दिन से ही भारत ने पाकिस्तान सहित (हाल ही में पुलवामा हमले के बाद वापस ले लिया गया) सभी विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्य देशों को एम.एफ.एन. का दर्जा प्रदान किया।
  • हालाँकि, ऐसा प्रतीत होता है कि एम.एफ.एन. अधिमान्य उपचार प्रदान करता है, लेकिन यह केवल गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार को सुनिश्चित करता है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • यह सुनिश्चित करता है कि एम.एफ.एन. का दर्जा प्राप्त करने वाले देश को अन्य व्यापार भागीदारों की तुलना में किसी भी नुकसानदेह स्थिति से बचाता है।
  • विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुसार, आमतौर पर देश अपने व्यापारिक भागीदारों के बीच भेदभाव नहीं कर सकते हैं।
  • यदि किसी देश को व्यापार में रियायत दी जाती है जैसे कि कम आयात शुल्क, तो विश्व व्यापार संगठन के सभी सदस्यों को समान रियायतें दी जानी चाहिये।
  • इस सिद्धांत को सबसे पसंदीदा राष्ट्र आचरण के रूप में जाना जाता है। बार-बार किये गए वादों के बावजूद, पाकिस्तान ने भारत को कभी भी एम.एफ.एन. का दर्जा नहीं दिया है।
  • इसलिये, एम.एफ.एन. एक गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार नीति है क्योंकि यह अनन्य व्यापार विशेषाधिकारों के बजाय डब्ल्यू.टी.ओ. के सभी सदस्य देशों के बीच समान व्यापार सुनिश्चित करता है।
  • चूँकि, भारत और पाकिस्तान विश्व व्यापार संगठन का हिस्सा हैं, दोनों को एक-दूसरे और अन्य साझेदार देशों को एम.एफ.एन. का दर्जा देने की आवश्यकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड (ओ.डी.बी.) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 9वीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं और उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल बोर्ड प्रदान किया जाएगा।
  2. इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) द्वारा शुरू किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : 

  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड (ओ.डी.बी.) की शुरुआत की है। अत: कथन 2 सही है।
  • ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का लक्ष्य 1987 में प्रारंभ किये गए ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड, जिसका लक्ष्य देश के सभी प्राथमिक स्कूलों में न्यूनतम महत्त्वपूर्ण सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना था की तर्ज़ पर प्रत्येक कक्षा में डिजिटल और इंटरेक्टिव बोर्ड उपलब्ध कराना है।

विशेषताएँ

  • ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 9वीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं और उच्च शिक्षण संस्थानों में 2019 के आगामी सत्र से पूरे देश में डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। अत: कथन 1 सही है।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) उच्च शिक्षण संस्थानों (एच.ई.आई.) में ओ.डी.बी. के लिये कार्यान्वयन एजेंसी होगा। इसे उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (एच.ई.एफ.ए.) से प्राप्त ऋण के रूप में तथा एक केंद्रीय योजना के रूप में लागू किया जाएगा।
  • केंद्र/राज्य और संघ राज्य क्षेत्रों के सहयोग से स्कूल स्तर पर, सभी सरकारी और सरकारी-सहायता प्राप्त स्कूलों को डिजिटल/स्मार्ट बोर्ड प्रदान किया जाएगा।

इसके उद्देश्य हैं:

  • कक्षा को डिजिटल कक्षा में परिवर्तित करना।
  • छात्रों को किसी भी समय और किसी भी स्थान पर ई-संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
  • व्यक्तिगत अनुकूलनीय ज्ञान के साथ-साथ मशीन ज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती तकनीकों का दोहन करके कुशल अध्यापन का प्रावधान करना।