सिविल हिन्दी ५ - भाग - 203 (Civil Hindi 5 - Part - 203) शब्द सन्धि
Posted on April 12th, 2020 | Create PDF File
शब्द - सन्धि
परिभाषा : दो वर्णों के निकट आने पर उनमें जो ध्वनि सम्बन्धी मेल उत्पन्न होता है, उस ध्वनि सम्बन्धी मेल अथवा नवीन परिवर्तन को 'सन्धि' कहते हैं।
सन्धि के भेद : सन्धि के तीन भेद होते हैं -
(अ) स्वर सन्धि (ब) व्यंजन सन्धि (स) विसर्ग सन्धि
(अ) स्वर सन्धि : स्वर (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, लृ, ए, ऐ, ओ, औ) के सामने कोई स्वर आने पर इनके मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे स्वर सन्धि कहते हैं।
स्वर सन्धि के पाँच भेद होते हैं -
(अ) दीर्घ - सन्धि (ब) गुण - सन्धि (स) वृद्धि - सन्धि (द) यण - सन्धि (य) अयादि - सन्धि
सन्धि विच्छेद | सन्धि शब्द | व्याख्या | सन्धि नाम |
भग्न + अवशेष | भग्नावशेष | (अ + अ = आ) | दीर्घ सन्धि |
गण + ईश | गणेश | (अ + ई = ए) | गुण सन्धि |
मत + ऐक्य | मतैक्य | (अ + ऐ = ऐ) | वृद्धि सन्धि |
प्रति + आशा | प्रत्याशा | (इ + आ = या) | यण् सन्धि |
पौ + अक | पावक | (औ का आव्) | अयादि सन्धि |