अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (16-Feb-2020)
जापानी क्रूज पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 355 हुई
(Corona virus outbreak on Japanese cruise rises to 355)

Posted on February 16th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है।

 

देश के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार हो यह जानकारी दी।

 

यह ताजा आंकड़ा ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका डायमंड प्रिंसेस जहाज से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है। यह जहाज तोक्यो के समीप योकोहामा बंदरगाह पर पांच फरवरी से अलग खड़ा हुआ है।

 

हांगकांग ने भी कहा कि वह जहाज में सवार अपने 330 नागरिकों को चार्टर्ड विमान से वापस आने का मौका देगा। कनाडा ने भी जहाज से अपने नागरिकों को निकालने की घोषणा की है।

 

स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनोबू कातो ने सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके पर चर्चा में कहा, ‘‘अभी तक, हमने 1,219 लोगों की जांच की। इनमें से 355 लोग पॉजिटिव पाए गए।’’

 

जहाज पर संक्रमण को रोकने के जापान के प्रयासों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है।

 

यह क्रूज जहाज 50 देशों के 3,700 से अधिक यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ फरवरी की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था।

 

इस जहाज को उस समय अलग कर दिया गया था जब अधिकारियों ने पाया कि हांगकांग में उतरा एक यात्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया।