अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (31-July-2020)
राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (Commonwealth Human Rights Initiative)

Posted on July 31st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में, राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (Commonwealth Human Rights Initiative- CHRI) तथा एक अंतर्राष्ट्रीय दासता-विरोधी संगठन ‘वॉक फ़्री’ (Walk Free) द्वारा विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर ‘दासता’ (Slavery) पर एक रिपोर्ट जारी की गई ।

 

 

पूरे विश्व में आधुनिक दासता की स्थितियों में रहने वाले लोगों की 40% संख्या राष्ट्रमंडल देशों में निवास करती है।राष्ट्रमंडल देश वर्ष 2030 तक आधुनिक दासता के उन्मूलन हेतु कार्यवाहियों में पिछड़ रहे हैं।
एक अनुमान के अनुसार, राष्ट्रमंडल देशों में रहने वाले प्रति 150 व्यक्तियों में 1 आधुनिक गुलामी की स्थिति में रह रहा है।एक तिहाई राष्ट्रमंडल देशों ने बलात विवाह को अपराध घोषित किया है, तथा 23 देशों ने बच्चों के व्यावसायिक यौन शोषण को अभी तक अपराध घोषित नहीं किया है।54 राष्ट्रमंडल देशों में से, मात्र चार देश आपूर्ति श्रृंखलाओं के अन्वेषण व्यवसाय से जुड़े हैं।सभी राष्ट्रमंडल देश पीड़ित सहायता कार्यक्रमों में पिछड़े हुए हैं।

 

 

भारत के समन्वय संबंधी मामलों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। देश में कोई भी राष्ट्रीय समन्वय संस्था अथवा राष्ट्रीय समन्वय कार्य योजना नहीं है।भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के घरेलू कामगार अभिसमय (Domestic Workers Convention), 2011 अथवा बलात श्रम प्रोटोकॉल 2014 की अभिपुष्टि नहीं की गयी है।विश्व में कुल बाल वधुओं (Child Brides) की एक तिहाई संख्या भारत में है।क्षेत्र में सबसे बड़ा देश होने के बाद भी ‘राष्ट्रीय समन्वय’ के स्तर पर सबसे पिछड़ा हुआ है।



राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (Commonwealth Human Rights Initiative- CHRI) मानवाधिकार क्षेत्र में काम करने वाला एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी, गैर-पक्षपातपूर्ण, अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है।CHRI की स्थापना वर्ष 1987 में, राष्ट्रमंडल के कई पेशेवर संगठनों द्वारा की गयी थी, क्योंकि 53 देशों के राष्ट्रमंडल संघ में मानवाधिकारों पर काफी कम ध्यान दिया जा रहा था।CHRI मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, राष्ट्रमंडल के हरारे सिद्धांतों तथा और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवाधिकार नियमों के पालन करने पर जोर देता है।इसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।