राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (7-Mar-2019)
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- 2019(Clean survey award-2019)
Posted on March 7th, 2019 | Create PDF File
हाल ही में राष्ट्रपति ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- 2019 प्रदान किया।
जहाँ इंदौर (मध्य प्रदेश) लगातार तीसरी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है वहीं अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) और मैसूर (कर्नाटक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया।
उत्तराखंड के ‘गौचर’ को 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया गया है।
इसके अलावा भोपाल को भी लगातार तीसरी बार सबसे साफ राजधानी चुना गया है।
ये पुरस्कार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा प्रदान किये जाते हैं।