अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (04-Mar-2021)
इथियोपिया में गृहयुद्ध
(Civil war in Ethiopia)

Posted on March 4th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

इथियोपिया अपने टाइग्रे क्षेत्र (Tigray region ) में हो रही सैन्य-हिंसा के कारण गृहयुद्ध की चपेट में है।



टाइग्रे क्षेत्र में संघर्ष की शुरुआत वर्ष 2020 के अंत में तब हुई थी, जब प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इस प्रांत की सत्तारूढ़ पार्टी टीपीएलएफ़(Tigray People’s Liberation Front -TPLF) को हटाने के लिए एक आक्रामक अभियान छेड़ दिया। ग़ौरतलब है कि इथियोपिया सरकार टाइग्रे की राजधानी मेकेले (Mekele) को अपने नियन्त्रण में लेना चाहती है।इथियोपिया में आंतरिक संघर्ष के परिणामस्वरूप अब तक 52,000 लोग मारे जा चुके हैं और 2 मिलियन से अधिक का विस्थापन हुआ है, जिनमें से 60,000 से अधिक लोगों ने सूडान की पूर्वी सीमा में शरण ली है। इससे इथियोपिया के उत्तरी सीमांत के पास सूडानी और एरिट्रिया के सैन्य कर्मियों की आमद शुरू हो गई है।वर्तमान में इथियोपिया अपने घरेलू आपातकाल से निपटने का प्रयास कर रहा है। इस चरण में एक सैन्य संघर्ष-मुक्त वातावरण हासिल करना, बढ़े हुए विस्थापन को संबोधित करना, अकाल के जोखिम को देखते हुए नागरिकों के लिए बुनियादी जरूरतों की सहायता करना और संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता को तेज करना बड़ी चुनौती है।उत्तरी गोंदर क्षेत्र(Northern Gondar Zone) के शहर, जैसे वेलकैट (Welkait,), जो दशकों से टीपीएलएफ बलों के नियंत्रण में रहे हैं, को संघर्ष के पश्चात सामाजिक, आर्थिक पुनरोद्धार की मदद की दरकार होगी।

 

 


टाइग्रेन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (TPLF) की स्थापना वर्ष 1975 में एक सैन्य संगठन के रूप में की गई थी। टाइग्रेन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट कथित तौर पर इथियोपिया की तानाशाही सरकार के विरुद्ध टाइग्रे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के हितों की रक्षा करने के लिये संघर्ष कर रहा है ।टाइग्रे में ज़्यादातर लोग इथियोपियाई रूढ़िवादी ईसाई हैं। यहां 1,600 साल से ईसाई रह रहे हैं। यहां की प्रमुख भाषा टिग्रिनिया है। यह सेमेटिक बोली है जिसे दुनिया भर में कम से कम 70 लाख लोग बोलते हैं।टीपीएलएफ़ ने वर्ष 1991 में इथियोपिया की तत्कालीन सैन्य सरकार के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किया था, फलस्वरूप यह सैन्य तानाशाही सरकार को सत्ता से हटाने में सफल हो गया।1991 में ही टीपीएलएफ़ नेता मेल्स ज़नावी ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला और 1995 में पहले निर्वाचित प्रधान मंत्री बने। मेल्स ज़नावी 2012 तक सत्ता में बने रहे और उन्हें बड़े पैमाने पर देश की जातीय-संघीय व्यवस्था (Ethno-Federal System) के वास्तुकार के रूप में देखा जाता है।

 


इथियोपिया हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में स्थित एक इथियोपिया भूमिबद्ध (लैंडलॉक) देश है। पूर्वी अफ्रीका के भौगोलिक क्षेत्र को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका कहा जाता है। यह अफ्रीकी भूमि का सर्वाधिक पूर्वी विस्तार है जिसमें जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया शामिल है। उल्लेखनीय है कि यह सारे देश ना केवल भौगोलिक रूप से एक समान है बल्कि इनमें सांस्कृतिक समानता भी विद्यमान है।इथियोपिया की सीमा जिबूती, सोमालिया, इरिट्रिया, केन्या, और सूडान के साथ मिलती है।इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा है जोकि यहाँ का सबसे बड़ा शहर है।

 



एक स्पष्ट रूपरेखा के बिना इस देश में शांति-निर्माण, संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण और संक्रमणकालीन न्याय (transitional justice)संभव नहीं है। इथियोपिया में गृहयुद्ध का प्रभाव हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र पर पड़ता है, जो पहले से ही संघर्षों, असमान आर्थिक विकास, सीमा विवादों, खाद्य असुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, एक अनिश्चित राजनीतिक स्थिति और एक गंभीर शरणार्थी संकट से ग्रस्त है।इथियोपिया का टाइग्रे क्षेत्र में राजनीतिक और आर्थिक दोनों सुधारों की आवश्यकता है ताकि संघर्ष के बाद के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो सके। देश का मानवीय संकट दीर्घकालिक चिंताओं को जन्म देता है। ऐसे में सुरक्षा और मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठनों का मुक्त, सुरक्षित और आबाधित पहुँच होना बहुत ज़रूरी है।