राष्ट्रीय समसामयिकी 5 (6-Apr-2021)
चिनाब ब्रिज: विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
(Chenab Bridge: World's Highest Railway Bridge)

Posted on April 6th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय रेलवे द्वारा ‘चिनाब पुल का मेहराब बंदी’ (आर्क निर्माण) का कार्य पूरा कर लिया गया है।

 

चिनाब पुल ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला’ रेल लिंक परियोजना (USBRL) का हिस्सा है।

 

यह भारतीय रेलवे द्वारा ‘जम्मू और कश्मीर’ में बनाया जाने वाला विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।

 

चिनाब पुल की लंबाई 1,315 मीटर होगी।

 

यह नदी तल के स्तर से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पुल, पेरिस में एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।