महिलाओं के अश्लील चित्रण के कारण (Causes of Indecent portrayal of Women)

Posted on March 25th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

महिलाओं के अश्लील चित्रण के कारण (Causes of Indecent portrayal of Women)-

 

गरीबी : महिलाओं के अश्लील चित्रण का प्रमुख कारण गरीबी है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी अत्यंत गरीबी से जूझ रही लड़कियाँ एवं महिलाएँ ऐसे कार्य करने को विवश होती हैं जो उस
देश के मूल्यों एवं स्वयं उनकी गरिमा के विरूद्ध होता है।

 

शौक: संपन्‍न घरों की लड़कियाँ एवं महिलाएँ अपनी व्यक्तिगत पसंद को मूर्त रूप देने के लिए कुछ विशेष करना चाहती हैं। मॉडलिंग या मैगजीन आदि में सनसनीखोज फोटो देने वाली बहुत सी महिलाएँ इसी श्रेणी में आती हैं। ऐसा करके उन्हें मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक संतुष्टि मिलती है।

 

उपभोक्‍तावाद: बड़ी-बड़ी कंपनियाँ धनी उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाती हैं ।उनका यह मानना होता है कि शेष लोग भी देर-सवेर बड़े लोगों के ही रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं और अपने उत्पादों पर अधिकतम लाभ प्राप्ति के लिए विभिन्‍न तरीके अपनाते हैं जिसमें महिलाओं का अश्लील चित्रण भी शामिल होता है। वे किसी भी कीमत पर ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाना चाहते हैं, फिर चाहे वह समाज के लिए अच्छा हो या बुरा हो। 

 

 

वैश्वीकरण : महिलाओं के अश्लील चित्रण को बढ़ावा देने में वैश्वीकरण की भी भूमिका है। भारत में लगातार पश्चिमी संस्कृति एवं मूल्यों का प्रभाव बढ़ रहा है। युवाओं में पश्चिमी संस्कृति अपनाने को लेकर होड़ सी चल रही है। लड़के हो या लड़कियाँ उनके कपड़े, बोलचाल के तरीके एवं अन्य बर्ताव लगातार बदल रहे हैं। इन सब ने पश्चिमी संस्कृति में व्याप्त अश्लील चित्रण को यहाँ भी बढ़ावा दिया है।