अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(15-Mar-2023)
बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास
(Bold Kurukshetra Exercise)

Posted on March 15th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

सिंगापुर की सेना और भारतीय सेना ने भारत के जोधपुर सैन्य स्टेशन में द्विपक्षीय शस्त्राभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र के 13वें संस्करण में भाग लिया।

 

इस अभ्यास की मेज़बानी भारतीय सेना ने की।

 

अभ्यास शृंखला में पहली बार दोनों सेनाओं ने एक कमांड पोस्ट अभ्यास में भाग लिया, जिसमें बटालियन और ब्रिगेड स्तर की रणनीति और कंप्यूटर वॉरगेमिंग शामिल थे।

 

बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास सिंगापुर की सेना और भारतीय सेना के बीच संयुक्त सेना प्रशिक्षण एवं अभ्यास हेतु द्विपक्षीय व्यवस्था के दायरे में आयोजित किया जाता है।

 

यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2005 में आयोजित किया गया था।

 

भारत और सिंगापुर के बीच अन्य अभ्यासों में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (वायु सेना), त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास SIMTEX (थाईलैंड के साथ) और अग्नि योद्धा अभ्यास (सेना) शामिल हैं।