पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 1 (24-Feb-2021)^बर्ड काउंट ऑफ़ इंडिया ^(Bird Count of India)
Posted on February 24th, 2021
हाल ही में मैंगलोर विश्वविद्यालय में बर्डवॉचर्स की टीम ने येलो-बिल्ड बैबलर (Yellow-Billed Babbler) सहित ग्रीन सैंडपाइपर (Green Sandpiper) और ग्रे-नेक्ड बंटिंग (Grey-Necked Bunting) पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की है।बर्डवॉचर्स की टीम द्वारा मैंगलोर यूनिवर्सिटी में कैंपस बर्ड काउंट (CBC) के दौरान इस पक्षियों को देखा गया है।गौरतलब है कि कैंपस बर्ड काउंट ग्रेट ‘बैकयार्ड बर्ड काउंट’ का हिस्सा है जिसे “बर्ड काउंट ऑफ़ इंडिया” द्वारा आयोजित किया जाता है।
येलो-बिल्ड बैबलर पक्षी दक्षिणी भारत और श्रीलंका का स्थानिक पक्षी है।यह सामान्यत: झाड़ी, खेत और बगीचे की जमीन में ही निवास करता है।इस पक्षी में प्रवास की प्रकृति नहीं होती है।आईयूसीएन रेड लिस्ट में यह लीस्ट कंसर्न प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध है।
बर्ड काउंट ऑफ़ इंडिया के बारे में-
बर्ड काउंट इंडिया पक्षियों के वितरण और उनकी आबादी के बारे में सामूहिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक साथ काम करने वाले संगठनों और समूहों की एक अनौपचारिक साझेदारी है।
इस के कुछ निश्चित लक्ष्य निम्नलिखित हैं-
* छोटे रेंज (प्रत्येक शहर) से लेकर सम्पूर्ण देश में पक्षियों के वितरण का दस्तावेजीकरण करना।
* मौसमों और वर्षों के दौरान पक्षियों पर अवलोकन के माध्यम से, पक्षियों के प्रवास के मौसमी पैटर्न की बेहतर समझ विकसित करना।
* लंबी अवधि में पक्षियों के वितरण और उनकी संख्या में परिवर्तन की निगरानी करना।
* इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बर्ड काउंट इंडिया द्वारा आवधिक रूप से पक्षियों की गणना और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिसमें पक्षी निगरानी जुड़ी उपयोगी जानकारी का साझाकरण भी शामिल है।
* इसके द्वारा वार्षिक आधार पर ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट का समन्वय किया जाता है, जो हमारे आसपास पक्षियों के वितरण और उनकी संख्या का एक वार्षिक आकलन प्रदान करता है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 1 (24-Feb-2021)बर्ड काउंट ऑफ़ इंडिया (Bird Count of India)