राज्य समसामयिकी 1 (3-August-2021)
भुवनेश्वर बना COVID-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण करने वाला पहला भारतीय शहर
(Bhubaneswar becomes first Indian city to have 100% vaccination against COVID-19)

Posted on August 3rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भुवनेश्वर (Bhubaneswar) 100 प्रतिशत COVID-19 टीकाकरण प्राप्त करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है।

 

भुवनेश्वर नगर निगम (Bhubaneswar Municipal Corporation - BMC) ने कोविड -19 के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

 

इस मील के पत्थर का श्रेय टीकों के लिए हर समय 55 केंद्र चलाने वाली बीएमसी (BMC) को जाता है।

 

बीएमसी (BMC) के पास शहर में करीब नौ लाख लोगों का रिकॉर्ड है, जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है।

 

जिसमें करीब 31 हजार स्वास्थ्यकर्मी (healthcare workers), 33 हजार फ्रंट लाइन वर्कर (front-line workers) शामिल हैं।

 

5 लाख 17 हजार लोग 18 से 44 साल के आयु वर्ग के हैं।

 

तीन लाख पच्चीस हजार लोग 45 वर्ष से अधिक आयु के हैं।