कला एवं संस्कृति समसामियिकी 1 (6-Aug-2020)
बाउल संगीत दर्शन
(Baul music philosophy)

Posted on August 6th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय दूतावास द्वारा यहां आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई चीनी और भारतीय विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम बाउल संगीत और दर्शन पर केंद्रित था। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने भारतीय दूतावास में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बाउल संगीत और दर्शन का ऑफ़लाइन और ऑनलाइन प्रसारण का अनोखा मिश्रण किया गया था।

 

बाउल एक प्रकार का आध्यात्मिक लोक गायन है जो ग्रामीण बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में प्रचलित है। यूनेस्को ने भी इसे सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। बाउल पंथ, जाति और धर्म से परे है और इसमें तंत्र, सूफीवाद, वैष्णववाद और बौद्ध धर्म का मिश्रण है।