पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामयिकी 1 (21-Jan-2021)
बांदीपुर टाइगर रिज़र्व
(Bandipur Tiger Reserve)

Posted on January 21st, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व के नज़दीक नुगु जलाशय में  फंसे एक जंगली हाथी को बचाया गया है। बाघ जनगणना 2018 के अनुसार, देश में मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जहाँ बाघों की सर्वाधिक संख्या विद्यमान है।

 

इसकी स्थापना प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 1973 में की गई थी। वर्ष 1985 में वेणुगोपाला वन्यजीव पार्क से सटे क्षेत्रों को शामिल कर इसके क्षेत्रफल में वृद्धि की गई तथा बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान नाम दिया गया। यह कर्नाटक के दो निकटतम ज़िलों (मैसूर और चामराजनगर) में फैला हुआ है तथा कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल राज्यों के त्रि-जंक्शन क्षेत्र में स्थित है। यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व का एक हिस्सा है।

 

 यह देश के सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है जो चारों ओर से निम्नलिखित जैव विविधता संपन्न क्षेत्रों से घिरा हुआ है:

 

* दक्षिण में मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व (तमिलनाडु)।

 

* दक्षिण-पश्चिम में वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (केरल)।

 

* काबिनी जलाशय उत्तर-पश्चिम में बांदीपुर और नागरहोल टाइगर रिज़र्व को अलग करता है।

 

यह विभिन्न पुष्प प्रजातियों और जीव विविधता से संपन्न क्षेत्र है और देश के मेगा जैव विविधता क्षेत्रों (Mega Biodiversity Areas) के रूप में पहचाना जाता है। बांदीपुर के साथ-साथ नागरहोल, मुदुमलाई, सत्यमंगलम और वायनाड में बाघों की  वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है। यह विश्व  में एशियाई हाथियों की आबादी का सबसे बड़ा आश्रय स्थल है तथा मैसूर एलीफेंट रिज़र्व (Mysore Elephant Reserve- MER) का हिस्सा है।

 

यह पार्क उत्तर में कबिनी नदी और दक्षिण में मोयार नदी के मध्य स्थित है। नुगु नदी पार्क के मध्य से बहती है। पार्क का उच्चतम बिंदु हिमवद गोपालस्वामी बेट्टा (Himavad Gopalaswamy Betta) नामक पहाड़ी पर स्थित है।

 

एशियाई हाथी की तीन उप-प्रजातियाँ हैं - भारतीय, सुमात्रा और श्रीलंकाई। IUCN की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय सूची में शामिल हैं। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची I में शामिल हैं। 

 

संरक्षण हेतु प्रयास :

* गज यात्रा।

 

* हाथियों की अवैध हत्या की निगरानी हेतु कार्यक्रम (Monitoring the Illegal Killing of Elephants- MIKE)।

 

* प्रोजेक्ट एलीफेंट।