व्यक्ति विशेष समसामियिकी 1 (17-Sept-2020)
कलाविद् कपिला वात्स्यायन का निधन
(Art scholar Kapila Vatsyayan passes away )

Posted on September 17th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय शास्त्रीय नृत्य, वास्तुकला, इतिहास और कला की प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का दिल्ली स्थित उनके आवास पर बुधवार को निधन हो गया।

 

वह 91 वर्ष की थीं।

 

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के सचिव कंवल अली ने कहा, “गुलमोहर एन्क्लेव में आवास पर आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।”

 

वात्स्यायन, आईआईसी की आजीवन न्यासी थीं।

 

वह आईआईसी में एशिया परियोजना की अध्यक्ष भी थीं।

 

वात्स्यायन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक निदेशक थीं।

 

वर्ष 1970 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी की फेलोशिप और वर्ष 2000 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।