व्यक्ति विशेष समसामयिकी 1(2-Feb-2023)
अमृता शेरगिल
(Amrita Shergil)

Posted on February 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में द नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने ‘लिज़्ट इंस्टीट्यूट’, हंगेरियन कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली (Liszt Institute, Hungarian Cultural Centre, New Delhi) के सहयोग से भारतीय मूल की चित्रकार अमृता शेरगिल की 110वीं जयंती मनाई।

 

अमृता एक भारतीय-हंगेरियन चित्रकार (Indian-Hungarian painter) और अग्रणी महिला कलाकारों में से एक थीं।

 

शेरगिल की 110वीं जयंती पर उनकी स्मृति में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत 8 फरवरी से ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में उनसे प्रेरित 20 कृतियों की कला प्रदर्शनी के साथ होगी।

 

इसका उद्देश्य अमृता शेरगिल के जीवन और कार्य पर हंगरी में गुज़रे उनके बचपन के प्रभाव और हंगरी तथा भारत के बीच सबसे मज़बूत कड़ी की अल्पावधि लेकिन बेहद समृद्ध और रचनात्मक जीवन का जश्न मनाना है।

 

उन्होंने वर्ष 1939 के दौरान भारत में व्यापक यात्रा की, जिसने उनकी कलाकृतियों में  अभिव्यक्ति- शैली, चित्रांकन एवं रचना पर एक मज़बूत प्रभाव डाला।

 

अमृता शेरगिल का जन्म 30 जनवरी, 1913 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था।

 

उनके सिख पिता उमराव सिंह शेरगिल संस्कृत-फारसी के विद्वान थे।

 

उनकी माँ एंटोनी गोट्समन हंगरी मूल की यहूदी ओपेरा गायिका थीं।

 

अमृता में बचपन से ही कला, संगीत व अभिनय के प्रति जुनून था।

 

उन्होंने इटली स्थित फ्लोरेंस के सांता अनुंजियाता आर्ट स्कूल से पेटिंग का कोर्स किया था।

 

हालाँकि उनकी कला-शिक्षा पेरिस से हुई थी, फिर भी उन्होंने भारत की कलात्मक परंपराओं की खोज की।